युवा कांग्रेस ने पूर्व विधायक संतराम नेताम के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

भरत भारद्वाज
फरसगांव :- युवा कांग्रेस ने केशकाल विधानसभा के पूर्व विधायक संतराम नेताम के जन्मदिन पर 02 मई गुरुवार को फरसगांव हॉस्पिटल में युवा कांग्रेस फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष जयलाल नाग के नेतृत्व में अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरण किया और उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ हो इसकी कामना भी किया। इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कपिल नाग, विधानसभा महासचिव मनीष निर्मलकर, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निलेश नेगी, ब्लॉक उपाध्यक्ष विजय बघेल, रवि दीवान, प्रदीप कोर्राम, सन्नी ठाकुर, विप्लव घोष, दीपक मरकाम, गुलाब कश्यप, दिसेंद वैध समेत अन्य मौजुद रहे।