*एक्सप्रेस न्यूज के खबर का असर,,,,,नोजल को ढकने की याद आयी पालिका प्रशासन को,,,,,लोगो ने ली राहत की सांस*

विनोद जैन

बालोद नगर के पुराना बस स्टैंड में सड़क किनारे पाइप लाइन के नोजल निकले होने के कारण हो रहे दुर्घटना को लेकर खबर प्रकाशन के बाद पालिका ने तत्त्परता दिखाते हुए आनन फानन में नोजल को पाइप से ढक कर मरम्मत की गई जिससे आसपास के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है आये दिन वाहनों के टायर फटने एवं लोगो के दुर्घटना में शिकार होने को लेकर व्यापारीगण भी परेशान थे खबर प्रकाशन के बाद पालिका की टीम ने अस्थाई तौर पर ही सही पर उस नोजल को ढककर लोगो को राहत दी है जिसमे पुराना बस स्टैंड के व्यापारियों ने पालिका प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है आभार व्यक्त करने वालो में लाल चंद नूनीवाल भरत गांधी विकास आहूजा ताहिर ताज दीपक साहू प्रेम साहू जय माधवानी अजय कारदा हरिशकर चेनानी आदि शामिल है