दिव्यांग एवं वरिष्ठ (80+) मतदाताओं हेतु मतदान दिवस के लिए दिव्यांग रथ को हरी झडी के संबंध में।

मनीराम सिन्हा

कांकेर. भारत निर्वाचन आयोग दिल्ली के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन-2024 मे मतदान दिवस को जिले के लगभग 7068 दिव्यांग मतदाता एवं 10771 वरिष्ठ नागरिको (80+) को चिन्हांकन किया जाकर उनके द्वारा मांगे जाने पर मतदान दिवस को उनके आवास स्थल से मतदान केन्द्र तक लाने एवं मतदान पश्चात् उनके आवास स्थल तक छोड़ने हेतु निःशुल्क दिव्यांग रथ वाहनों को कलेक्टर जिला उ०ब० कांकेर अभिजीत सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवानगी की गई। उक्त रवानगी के दौरान समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक, श्रीमती क्षमा शर्मा, आशीष देव शोरी प्र. सहा. अधीक्षक, श्री सचिन चौबे डी.ई.ओ. एवं विभाग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।