भरत भारद्वाज
फरसगांव – लोकसभा निर्वाचन के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर संसदीय क्षेत्र में चुनाव होना है। मतदान के लिए प्रचार-प्रसार की अवधि समाप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन में पुलिस एसडीओपी अनिल कुमार विश्वकर्मा , थाना प्रभारी नरेश साहू के नेतृत्व में 24 अप्रैल बुधवार की दोपहर फरसगांव नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना परिसर से प्रारंभ होकर बस स्टैण्ड, अस्प्ताल चौक और मुख्यमार्ग से होते हुए वापस थाना परिसर पर पहुंच कर खत्म हुई। इस अवसर पर नगरवासी और आम जनता को लोकसभा निर्वाचन 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपील किया गया । इस दौरान फरसगांव थाना पुलिस के जवान के साथ सीएएफ के जवान मौजूद रहे ।
