व्यापारी संघ भानुप्रतापपुर ने कलेक्टर से लगाई गुहार कि रोड किनारे दुकान लगाने वाले फेरी वालों से व्यापार हो रहा प्रभावित, कलेक्टर ने दिया जांच कर कार्रवाई के निर्देश

अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️

भानुप्रतापपुर. 30 जनवरी को जनपद पंचायत के हाल में ई जन चौपाल के माध्यम से कांकेर कलेक्टर महोदय जी को व्यापारियों को हो रही व्यापार के संबंध में परेशानी को लेकर एक आवेदन दिया गया जिसमें कलेक्टर महोदय ने आवेदन को पढ़कर त्वरित कार्रवाई करते हुए भानुप्रतापपुर अनु विभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी राजस्व वा नगर पंचायत सीएमओ को निर्देशित किया है कि ऐसे रोड किनारे दुकान लगाने वाले फेरी वालों को आप जांच पड़ताल करें सही पाए तो ठीक है नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें  । सांसद प्रतिनिधि प्रतापपुर नरोत्तम सिंह चौहान भी उपस्थित थे।

Express MPCG