महाकाल मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कर रही अवैध वसूली

दीपक विश्वकर्मा

ताला से लगे ग्राम पंचायत माला अंतर्गत सरमानिया एवम माला में जम कर अवैध रूप से सरपंच की सांठ गांठ से लालाजी यादव पंच व राजेश यादव पंच ग्राम पंचायत माला दोनो ने सरपंच के साथ मिलकर पब्लिक को लूटने एवम शासन के राजस्व में डांका डालने का नायाब तरीका ढूंढा है जिसमे इनके द्वारा छेत्रीय विधायक मीना सिंह के कहने पर सरमनिया स्थिति बसंता यादव के खेत से रेत का अवैध उत्खनन कर मोटे दामों में पीएम जन मन आवास योजना के हितग्रहियो को तीन हजार से चार हजार रुपए में बेचा जा रहा है ग्राम पंचायत के जिमेददार सरपंच जमुना बैगा से पूंछे जाने पर बताया गया की हमारे यह राजस्व छेत्र में रेत उपलब्ध थी जिसकी जानकारी हम छेत्रीय विधायक मीना सिंह को दिए तो वह हमे ग्राम पंचायत को खनिज विभाग से खदान मंजूर करा दी है जिससे हमारे यहां रेत की प्रति ट्रेक्टर 1200 रुपए रायल्टी के नाम पर सरपंच जमुना बैगा द्वारा खुद लिया जा रहा है और सरपंच अपने दो चहेते पंचों के ट्रेक्टर के माध्यम से रेत का कारोबार किया जा रहा है
उक्ताशय की जानकारी खनिज इंस्पेटर दिवाकर चतुर्वेदी को दी गई तो उनके द्वारा बोला गया की कोई खदान संबंधी कागज नही है हमे विधायक मीना सिंह जी ने बोला है साथ ही बाबा महाकाल मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी गुरुलाल सिंह से बात की गई की सरमानिय में आपकी खदान मंजूर है क्यातो गुरु लाल सिंह नेकहा की मीना सिंह विधायक के कहने पर हम रेता ग्राम पंचायत के द्वारा उत्खनन करवा रहे है
कुछ दिन पहले विधान सभा चुनाव 2023 के विजय जुलूस में विधायक मीना सिंह द्वारा रेत माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की बात सार्वजनिक रूप से बस स्टैंड मानपुर में की गई थी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खाली ट्रेक्टर खुद विधायक मीना सिंह ने वन विभाग में जबरजस्ती खड़ा करा दिया था जो की अभी भी खड़े है पर ग्राम सरमानिय के लालजी यादव बीजेपी बूथ अध्यक्ष व राजेश यादव बीजेपी के मानपुर मंडल के सक्रिय सदस्य है साथ ही सरपंच भी विधायक मीना सिंह का खास बताते है अब समझ नही आ रहा की विधायक मीना सिंह की सरमनिय में हो रहे अवैध उत्खनन पर क्या संलिप्तता है।