भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 मससुकोकोडा पेट्रोल पंप के सामने बुधवार की सुबह 8 बजे दो बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम बच्चे सहित कुल 4 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर फरसगांव पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल पिकअप वाहन से उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल भिजवाया गया। इस हादसे में ग्राम सिलाटी नयापारा निवासी महेंद्र यादव पत्नी मालती यादव और बेटा प्रशांत यादव घायल हो गये है वही अन्य बाइक में सवार युवक को मामूली चोट आई है । फिलहाल सभी घायलों को उपचार जारी है ।
