✍️ 
अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️
भानूप्रतापपुर,/शिवसेना द्वारा पूरे भारतवर्ष में आजाद हिंद फौज के संस्थापक सेनापति नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिवसेना द्वारा पूरे भारतवर्ष में जगह-जगह रक्तदान किया गया, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के याद में विभिन्न रचनात्मक कार्य किए गए। इसी के तहत शिवसेना भानूप्रतापपुर इकाई द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक गोष्ठी का आयोजन कर नेता जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया एवं नेताजी के जीवन चरित्र से उदाहरण लेते हुए आज के नव युवकों को देश के हेतु कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया और कहा गया कि अगर हम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बताए हुए रास्ते पर चलते हैं तो देश आगे कभी भी गुलाम नहीं होगा और भारत एक सशक्त राष्ट्र बनेगा।
