रिपुदमन सिंह बैस
बीजेपी के प्रदेश चुनाव प्रभारी और बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन आगामी 4 अप्रैल तक छत्तीसगढ़ के लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे. वे लोकसभा क्षेत्रों का प्रवास करके चुनाव की रणनीति को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे.
*प्रदेश चुनाव प्रभारी नबीन का कार्यक्रम*
31 मार्च को महासमुंद जिले के जामगांव में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे । शाम 5 बजे कांकेर के लिए रवाना होंगे 7:30 कांकेर पहुंचने , यह 8 बजे से रात 9:30 बजे तक कांकेर लोकसभा कोर कमेटी, लोकसभा प्रबंध समिति की बैठक लेंगे.
1 अप्रैल को नबीन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांकेर, भानुप्रतापपुर, सिहावा, अंतागढ़, केशकाल विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद दोपहर एक बजे धमतरी पहुंचेंगे. दोपहर 2 बजे से 5 शाम बजे तक धमतरी, कुरुद, राजिम, बिंद्रानवागढ़ विधानसभा की बैठक लेंगे.
2 अप्रैल को हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह 11 बजे कांकेर पहुंचें और भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग की नामांकन रैली में शामिल होंगे. इसके बाद कांकेर से गुरूर के रास्ते कार द्वारा शाम 4 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे. जहां शाम 7 बजे तक डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, मानपुर-मोहला विधानसभा की बैठक लेने के बाद वे रात रायपुर पहुंचेंगे ।
