कांकेर /अपने पिता की नाबालिक ने गला दबाकर हत्या कर दी, और मां ने मामले को दबाते चुपचाप अंतिम संस्कार में साथ दिया। मामले में जब ग्रामीणों को शक हुई तब मृतक की बहनों ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी ।दरअसल कांकेर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम रामपुर निवासी मृतक संजय मण्डावी के मामले में कांकेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता । ग्राम रामपुर में नाबालिक पुत्र ने पारिवारिक विवाद के कारण किया अपने पिता मृतक संजय मण्डावी का गला दबाकर हत्या , नाबालिक पुत्र की मां रेवती बाई मण्डावी के द्वारा हत्या को छुपाकर किया मृतक के शव का दाह संस्कार एवं क्रियाकर्म । दिनांक 28.03.2024 को मृतक के बहनों के शिकायत पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में थाना कांकेर के द्वारा मृतक संजय मण्डावी की मृत्यु के संबंध में जॉच पर पाये जाने राख व हड्डी के अवशेष को कार्यपालिक दण्डाधिकारी की उपस्थिति में किया गया जप्त । >> मर्ग जाँच एवं प्रार्थी रमेश मरकाम एवं गवाहों के कथन पर आरोपियों द्वारा अपराध धारा 302 , 201 , 34 भादवि का घटित पाये जाने से करना अपराध पंजीबद्ध गिरफ्तार आरोपिया रेवती बाई मण्डावी पति स्व . संजय मण्डावी उम्र 40 वर्ष , नाबालिक विधि से संघर्षरत बालक उम्र 17 वर्ष साकिनान रामपुर थाना कांकेर को दिनांक 30.03.2024 के 07.35 , 07.45 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय कांकेर पेश किया गया है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर आई . के . ऐलेसेला के निर्देशन में अति . पुलिस अधीक्षक श्रीमति मनीषा रावटे ठाकुर , अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में थाना कांकेर पुलिस कार्यालय कांकेर से आवेदिका शशी कोडोपी , संध्या नेताम , सत्या टेकाम के द्वारा प्रस्तुत शिकायत आवेदन जाँच हेतु प्राप्त था शिकायत की जाँच किया गया जिसमें गवाहों का कथन लेख किया गया । जाँच में दिनांक 28.03.2024 को प्रार्थी रमेश मरकाम पिता भुखऊ राम मरकाम उम्र 41 वर्ष साकिन रामपुर जुनवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि मृतक संजय मण्डावी पिता स्व . हरिक राम उम्र 45 वर्ष साकिन रामपुर को दिनांक घटना दिनांक 29.02.2024 के रात्रि में मृतक के पुत्र देवव्रत मण्डावी पिता संजय मण्डावी निवासी रामपुर थाना कांकेर के द्वारा पारिवारिक विवाद कर गला दबाकर हत्या किया गया । जिससे मृतक संजय मण्डावी की मृत्यु होने पर मृतक के नाबालिक पुत्र तथा मृतक की पत्नी रेवती बाई मण्डावी के द्वारा गांव व मोहल्ले के लोगों को तथा परिवार के लोगों को घटना के संबंध में बिना जानकारी दिये दिनांक 01.03.2024 को मृतक के शव को आग से दाह संस्कार कर किया कर्म करा दिये कि रिपोर्ट पर मौके पर देहाती मर्ग क्र . 00/2024 धारा 174 जा . फी . कायम कर कार्यपालिक दण्डाधिकारी कांकेर की उपस्थिति में शव पंचनामा , प्रदर्शन पंचनामा कार्यवाही में लिया गया । घटना स्थल से मृतक के जले हुए राख एवं हड्डी के अवशेष को गवाहों के समक्ष दिनांक 28.03.2024 को जप्त किया गया । घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया । प्रार्थी गवाहों के कथन दर्ज किया गया है , मर्ग जॉब पर से अपराध धारा 302 , 201 , 34 भादवि का अपराध का घटित पाये जाने से अपराध क्र . 115/2024 धारा 302 , 201 , 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया । प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रार्थी व गवाहों से पूछताछ कर कथन लिया गया । बाद उक्त विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपिया का पता साजी कर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर मेमोरेण्डम कथन लेख किया गया विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपिया के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबुत पाये जाने से विधि से संघर्षरत बालक , रेवती मण्डावी पति संजय मण्डावी उम्र 40 वर्ष साकिनान रामपुर जुनवानी थाना कांकेर को दिनांक 30.03.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर पेश किया है ।
