विनोद जैन
बालोद । कांकेर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भोजराज नाग आज औराभाटा बालोद में प्रदीप नाग के निवास में पहुँच कर उनकी बिटिया कु.प्रेरणा नाग जो की हाल ही में जलसेना (नेवी) में चयनित होकर सेवा दे रही है और पूरे क्षेत्र में अपने नाम के अनुरुप सभी लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी है। गरीब परिवार में जन्मी प्रेरणा कुश्ती की खिलाड़ी भी रही है जिसने राज्य स्तर पर अपना लोहा भी मनवाया है मलखम्ब और लाठी चालन की कला को सीखकर अन्य लड़कियों को भी सिखाने वाली प्रेरणा नाग से सौजन्य मिलने पहुँचे कांकेर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग ने उन्हें और उनके परिवार जनों को बधाई देते हुए कहा कि प्रेरणा हर लड़की के लिए प्रेरणा बन गयी है अपने सपने को पूरा करने में उसने सभी चुनौतियों का सामना किया और आज देश सेवा हेतु समर्पित है हर बालिका को खेलकूद में आगे रहना चाहिए अब तो सभी सेनाओं में महिला सैनिकों की नियुक्ति होने लगी है देश सेवा का सपना हर किसी को होता है पर मौका किस्मत वालो को ही मिलता है इस अवसर पर क्लस्टर सहप्रभारी यशवंत जैन राकेश यादव कमलेश सोनी रवि पांडे अमित चोपड़ा संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी विनोद जैन राकेश बाफना मोरध्वज साहू आदि उपस्थित थे
