*थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम आलपरस व काकनार के मध्य जंगल पहाड़ क्षेत्र में पुलिस-नक्सली मुठभेड़* *01 वर्दीधारी ईनामी नक्सली का शव* *बीजीएल (देशी लांचर)**बीजीएल सेल 09 नग* *12 बोर राउण्ड 11नग* *303 राउण्ड 01 नग* *वाकीटॉकी 01 नग* *घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

जिले में नक्सल उन्मूलन के तहत नक्सलियों के विरूद्ध लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत ग्राम डोमांज, गोमे, गट्टाकाल, आलपरस, काकनार व उसके आसपास क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना प्राप्त होने पर डीआरजी+बीएसएफ की संयुक्त टीम दिनांक 16.03.2024 को प्रातः संयुक्त एरियाडॉमिनेशन ऑप्स प्लान में थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्रांतर्गत ग्राम गोमे, गट्टाकाल,आलपरस, काकनार की ओर रवाना हुये थे। गस्त/सर्चिग के दौरान *दिनांक 16.03.2024 के प्रातः 11:30 बजे लगभग* थाना कोयलीबेड़ा एवं जिला नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के ग्राम आलपरस एवं काकनार के मध्य जंगल पहाड़ में पुलिस नक्सली के मध्य मुठभेड़ हुआ। पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल का सर्चिंग करने पर घटना स्थल से
*• 01 वर्दीधारी ईनामी नक्सली का शव*
• *बीजीएल (देशी लांचर)*
• *बीजीएल सेल 09 नग*
• *12 बोर राउण्ड 11 नग*
• *303 राउण्ड 01 नग*
• *वाकीटॉकी 01 नग*
• *नक्सली साहित्य, दवाईयां व भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया।*
मृत नक्सली की पहचान कार्यवाही किया जा रहा है।

Express MPCG