लोकसभा चुनाव को लेकर फ़रसगांव पुलिस ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च

भरत भारद्वाज

फरसगांव – लोकसभा चुनाव को लेकर फरसगांव पुलिस ने कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देशन पर 16 मार्च शनिवार को फरसगांव नगर मुख्य चौक चौरहो में फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च के माध्यम से नगरवासियों को शान्तिपूर्ण चुनाव को सम्पन्न करने अपील किया गया ।

पुलिस अनुविभाग्य अधिकारी अनिल कुमार विश्वकर्मा और एसडीएम अशवन सिंह पुसाम के द्वारा लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान कर चुनाव को संपन्न कराने नागवासियो से आग्रह किया गया ।

इस दौरान तहसीलदार जयकुमार नाग, नायब तहदीलदार निधि नेताम, थाना प्रभारी नरेश साहू सहित अन्य पुलिस के जवान मौजूद रहे ।

Express MPCG