शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वीडियो वाइरल करने वाले आरोपी को फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार

भरत भारद्वाज

फरसगांव – पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के नेतृत्व में फरसगांव पुलिस लगातार अपराधों को रोकने में कामयाब हो रही है । वही फरसगांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।

फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली प्रार्थीया ने 25 फरवरी को फरसगांव थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया की आरोपी टिकेश्वर यादव पिता अंतुराम यादव निवासी मर्दापाल उम्र 27 वर्षीय से एक वर्ष पूर्व दोस्ती हुआ, आरोपी ने पीड़िता के साथ शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया और सोशल मीडिया में अश्लील फोटो वायरल कर दिया । प्रार्थीया की रिपोर्ट पर फरसगांव पुलिस ने आरोपी में खिलाफ अपराध दर्ज कर आरोपी की पता तलाश कर रही थी। पता तलाश के दौरान फरसगांव पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर यादव के मर्दापाल के बस स्टॉप से गिरफ्तार किया गया । आरोपी के पास से उसका मोबाइल फोन जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 20/2024 धारा 376 (2) (ढ) भादवी , 67 (ख) आई टी एक्ट के तहत के विधिवत कार्यवाही कर आज गुरुवार को कोंडागांव न्यायालय में भेजा गया।

Express MPCG