यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
छ.ग. शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ दिनांक 14.03.2024, दिन गुरुवार को महासम्मेलन करने जा रही है, जिसमे मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल , केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन, अध्यक्षता विजय बघेल , सांसद दुर्ग व संरक्षक छ.ग. शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ, विशिष्ट अतिथि – टंकराम वर्मा जी, केबिनेट मंत्री छ.ग. शासन, सम्माननीय सुनील सोनी, सांसद रायपुर के आतिथ्य में महासम्मेलन सम्पन्न होगा।
छ.ग. शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का कार्य क्षेत्र बस्तर से लेकर सरगुजा, जशपुर तक फैला है, जिसमे लगभग 4000 हजार शारीरिक शिक्षा शिक्षक सदस्यगण जो स्कूलों मे खेल अभ्यास के साथ विकासखण्ड, जिला, क्षेत्रीय, राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को संचालित करते आ रहे हैं। जिससे खिलाड़ी अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करते हैं।
अविभाजित छ.ग. स्थापना के बाद पहली बार छ.ग. शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ महासम्मेलन करने जा रही है। जिसमे खेल से जुड़े सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।
छ.ग. शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री हरीश देवांगन व महासचिव श्री पीताम्बर पटेल, संगठन सचिव विजय चौहान व उपाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने दिनांक 11.03.2024 को प्रो.जे.एन.पाण्डेय शास.बहु.उ.मा.वि. रायपुर में बैठक लेकर विभिन्न दायित्वों व जिम्मेदारियों के लिए टीम गठन कर श्री राकेश प्रधान, श्री लालबहादुर सोनकर, श्री वरूण पाण्डेय, श्री बृजभूषण सिंह ठाकुर, श्री पुष्पेन्द्र बरमाल, श्री ओंकेश्वर सोनवानी, श्री ज्ञानचंद साहू, श्री विजय रत्नाकर, श्री भोजराम मनहरे, श्री जोगेश सिंह परमार, श्रीमती ढालेश्वरी टण्डन, श्री कुंतल बाघमार, श्री रितेश चन्द्राकर, श्रीमती सरिता देवांगन एवं अन्य जिम्मेदार साथियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक महासम्मेलन के प्रति काफी उत्साह है और प्रदेश के सभी साथी बड़ी संख्या में उपस्थित होंगे।
