भानुप्रतापपुर , रिपुदमन सिंह बैस
भानुप्रतापपुर नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड क्रमांक 12 में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व आजाद नगर शिव मंदिर एवं पिपलेश्वर चौरा में हवन पूजन अभिषेक एव महाप्रसाद वितरण किया गया। वही शाम भोले बाबा की बारात निकाली गई जिसमें पारंपरिक रूप से पूरी झांकी मंडलियों के साथ नगर में विभिन्न मंदिरों तक शोभायात्रा निकाली गई जहां जगह-जगह लोगों ने पेयजल शरबत की व्यवस्था की गई। भोले बाबा की बारात में गाजे बाजे के साथ झूमते रहे लोग। सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष भोले बाबा की बारात में सम्मिलित हुए भानुप्रतापपुर नगर पंचायत पार्षद मनीष साहू एवं उनके समिति के सहयोगियों के साथ यह आयोजन पिछले तीन वर्षों से नगर में हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित किया जाता है जिसके चलते भक्ति में माहौल बना रहता है। और लोगों को इस अवसर का इंतजार लोगो मे बना रहता है कि वह भोले बाबा की बारात में सम्मिलित हो वार्ड क्रमांक के पार्षद मनीष साहू ,सचिन दूबे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, पंकज वाधवानी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश गावडे पार्षद चंद्र कुमार कटझरे, संजय भंडारी फिरतू पटेल राज जैन, नितेश जैन, दीपक शर्मा, गजानंद डाडसेना, प्रेमलाल निषाद, हेमलाल निषाद, सहीत वार्ड के माताएं एवं नगर वासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
