साड़ी ‌‌वितरण: नवांकुर जनहित संस्था ने लाडली बहना एवं वृद्ध महिलाओं के बीच बांटी साड़ी एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न*

उमरिया जिला

दीपक विश्वकर्मा

उमारिया जन अभियान परिषद के ग्राम मुंडा विकासखंड करकेली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जरूरतमंद एवं गरीब महिलाओं के बीच नवांकुर संस्था जनहित मानव विकास सेवा संस्थान ने महिलाओं की सूची तैयार कर साड़ी का वितरण किया, श्रीमती अशोका सिंह मुख्य अतिथि ने 90 वर्षीया महिला को साड़ी देकर समारोह का शुभारंभ किया गया विशिष्ट अतिथि राजेश सिंह बघेल पूर्व जनपद अध्यक्ष विकासखंड करकेली ने जन अभियान परिषद की गतिविधियों उपस्थित महिलाओं तक जानकारी साझा किया, सृष्टि नहीं नारी बिना, यही जगत आधार। नारी के हर रूप की, महिमा बड़ी अपार।। जिस घर में होता नहीं ,नारी का सम्मान। देवी पूजन व्यर्थ है, व्यर्थ वहाँ सब दान, उसके उपरांत सचिन गुप्ता अध्यक्ष ने कहा कि जनहित संस्था गरीब को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। नर सेवा ही नारायण सेवा है, मोहम्मद मोमिन उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य गरीबी मिटाना है। महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण संसद और विधानसभा में तय कर देना चाहिए, जनहित संस्था सामाजिक परिवर्तन के लिए संकल्पित है सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया उक्त महिलाएं, ग्रामवासी आदि

Express MPCG