विनोद जैन

बालोद शहर में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर निषाद समाज के द्वारा भव्य भगवान भोलेनाथ की बारात निकाली गई समाज की महिलाएं कलश लेकर निकली भगवान भोलेनाथ की बारात में निकली झांकी आज शहर के लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र था जो देखते ही बन रहा था सुबह से ही बालोद शहर सहित आसपास के मंदिर शिवालयों में हवन पूजन और भंडारा का आयोजन विभीन्न समितियों द्वारा किया जा रहा है मंदिर देवालयों में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी है तथा अनेक जगहों पर भक्ति आदि का कार्यक्रम भी रखा गया है
