डीआइजी सविता सुहाने के उपस्थिति में पाली नगर के जनप्रतिनिधियों प्रबुद्धजनों एवम जन सामान्य के मध्य जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

दीपक विश्वकर्मा

बिरसिहंपुर पाली… डीआइजी सविता सुहाने के उपस्थिति में पाली नगर के जनप्रतिनिधियों प्रबुद्धजनों एवम जन सामान्य के मध्य जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन पाली नगर में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनसंवाद का कार्यक्रम का आयोजन किया गय कार्यक्रम में पाली नगर के जनप्रतिनि व्यापारी जन सामान्य जन उपस्थित रहे इस दौरान डीआईजी सविता सुहाने ने उपस्थित अभी से पुलिस की कार्यप्रणाली में सहयोग एवं सुझाव देने की बात करते हुए कहा की आज भी ऐसे लोग जो असाक्षर है जो अपनी बात एवम अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को पुलिस तक पहुचाने में संकोच करते है ऐसे लोगो को पुलिस तक पहुँचने में सहयोग प्रदान करे इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताते हुए डीआईजी सविता सुहाने ने बताया की लोगो और पुलिस की बीच मे संवाद हीनता उतपन्न न हों सके और पुलिस और लोगो के बीच एक दुसरे के सुझाव का आदान प्रदान हो सके इस बात को लेकर आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डीआईजी ने यह भी कहा की सबके पहले तो हमे खुद से बदलाव करना होगा क्योकी आज जिनके भी छोटे बच्चे बदमाशी य मस्ती करते है तो उनको यह कहकर डर पैदा किया जाता है की अगर ऐसा किया तो पुलिस से बंद करवा देंगे पुलिस आपको ले जाएगी यह बात बिल्कुन गलत है इससे पुलिस के प्रति गलत धारणा उतपन्न होती है क्योकी बच्चों का मानस पटल एकदम स्वक्ष होता है उस समय हम उन्हें जो भी कहेंगे वही उनके लिए आगे संस्कार बन जाएगे इसलिए उन्हें यह सिखाये की पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए है न की दहशत के लिए।।

Express MPCG