*जन सहयोग + पूर्व सैनिकों का सहयोग=बाल उद्यान का उद्धार*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । सुप्रसिद्ध समाजसेवी संस्था “जन सहयोग ” को पूर्व सैनिकों का सहयोग भी निरंतर मिल रहा है, जिसके कारण निको चिल्ड्रन पार्क के उद्धार का कार्य अब लगभग पूर्ण हो चुका है, केवल रंग -पेंट और कुछ फिनिशिंग वर्क बाकी है । संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी जी ने बताया कि बच्चों की कसरत के लिए डबल बार आदि तैयार हो चुके हैं । झूले तथा अन्य खेल सामग्री की व्यवस्था होते ही पार्क सबके लिए खुल जाएगा। बरसों से अपने उद्धार की बाट जोह रहे इस बाल उद्यान को पुनः प्रारंभ करने हेतु “जन सहयोग” तथा पूर्व सैनिकों ने जो संकल्प लिया था, उसे अब पूर्ण कर दिखाया है। आशा की जाती है कि पुलिस प्रशासन के प्रभाव से यहां भविष्य में मदिरा प्रेमियों का, असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं हो सकेगा और बच्चे बेखौफ़ होकर यहां शाम सवेरे पार्क का आनंद ले सकेंगे। आज के इस समाज सेवा कार्य में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष कौशल सिन्हा, संगठन सचिव टी के जैन ,संरक्षक बालकृष्ण तोमर, प्रभारी संयोग साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। “जनसहयोग ” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा बल्लू राम यादव ,ललित शर्मा, डॉक्टर श्याम देव, धर्मेंद्र देव, राजेश चौहान, दिनेश मोटवानी, करण नेताम ,भूपेंद्र यादव, धीरज ठाकुर ,संजय सिंह ठाकुर, गजेंद्र सिंह गोविल, पप्पू साहू इत्यादि सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस बाल उद्यान का उद्धार पूर्ण होता देखकर काँकेर की आम जनता में अत्यंत हर्ष है तथा श्रमदान करने वाले कार्यकर्ताओं को बधाइयां प्राप्त हो रही हैं।

Express MPCG