ड्राइवर की लापरवाही से घर मे घुसा हाइवा घर और हाईवा के बीच फंसा ड्राइवर

मनिराम सिन्हा

नरहरपुर. फिल्मों में कई घटनाएं ऐसी होती है जिसे आप सिर्फ सिनेमा घरों में देख पाते हैं। लेकिन जब इसे हकीकत में देखें तो यह कितना भयानक हो सकता है इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते। ऐसे ही एक घटना आज नरहरपुर ब्लॉक के जामगांव डब्बीपानी मे देखने और सुनने को मिला। एक ऐसी सड़क दुर्घटना जिसे देखकर सुनकर सभी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। तस्वीर में आप देख सकते है कि चालक ने कैसे इतनी बड़ी लापरवाही की है। जानकारी के अनुसार जामगांव की तरफ अभी सिक्स लाइन सड़क का कार्य चल रहा है। जहाँ बड़ी वाहनों का आना जाना लगा है। वहीं एक हाइवा आज सामान खाली करके आ रही थी तभी डब्बीपानी जामगांव के पास चालक ने तेज गति से वाहन को चलाते हुए अपने गति को रोक नहीं सका और सीधे घर के दीवार को ठोकर मारते हुए सीधे घर मे जा घुसी। घर मे कोई सदस्य वहाँ मौजूद नहीं होने के कारण बड़ी घटना होते होते टल गई। लेकिन वाहन चालक अभी भी बुरी तरह से फंसा हुआ है। जो कि जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है। जो कि वीडियो में जान बचाने की गुहार लगा रहा है

Express MPCG