भरत भारद्वाज
फरसगांव – नेशनल हाइवे 30 बोरगांव के पास शनिवार की शाम लगभग 7 बजे रोड किनारे खड़ी खराब ट्रक के पीछे बाइक टकरा गई। जिसमें दो युवक घायल हो गये, जिन्हें फरसगांव पुलिस ने तत्काल उपचार हेतु अस्प्ताल में भर्ती करवाया हैं ।
जानकारी अनुसार ग्राम चंदाबेल गाँव निवासी गुलशन मरकाम और लोकेश मरकाम यह दोनों निजी काम से बोरगांव आ रहे थे, जो रोड किनारे खड़ी खराब ट्रक से टकरा गये। सूचना पर तत्काल फरसगांव पुलिस घटना स्थल पहुचकर घायलों को पुलिस वाहन से उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में लाकर भर्ती करवाया गया है । इस हादसे में लोकेश मरकाम को गंभीर चोट आई है ।
