युवा कॉंग्रेसियो का पँचायत चलो,वार्ड चलो अभियान जारी शनिवार को धनोरा के बाजार में जाकर ग्रामीणों को मोदी की (जुमला) गारंटीयो की दी जानकारी , बांटे पर्चे


भरत भारद्वाज

कोंडागांव – मोदी की गारंटी(जुमला) के विरोध में युवा कॉंग्रेसियो के द्वारा पंचायत चलो,वार्ड चलो महा अभियान चलाया गया,ग्रामीणों को चुनाव के दौरान सरकार द्वारा किये हुए वादों को पूरा नही करने के विरोध में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है । साथ ही साथ ग्रामीणों को भाजपा सरकार की विपलताओ को भी बताया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ पलक वर्मा प्रदेशाध्यक्ष आकाश शर्मा एवं जिला कोण्डागांव प्रभारी सुरज कश्यप के निर्देश पर युवा कांग्रेस कोण्डागांव कार्यकारी जिलाध्यक्ष कपील कांत नाग के नेतृत्व 02 मार्च शनिवार को कोंडागाँव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र धनोरा ब्लाक के धनोरा के साप्ताहिक बाजार में पहुँचकर युवा कॉंग्रेसियो के द्वारा रैली निकालकर ग्रामीणों को पाम्पेल्ट का वितरण कर मोदी के किये हुए वादों को पूरा नही करने पर मोदी की गारंटी को जुमला बताकर जागरूक किया गया । साथ ही साथ सरकार की विफलताओ को बताया गया ।

इस दौरान धनोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रवीण अग्निहोत्री,धनोरा उपसरपंच सौरभ ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रवीण बरनवाल, मनुराम पटेल,जगेश पटेल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष संजय मरकाम,विधानसभा उपाध्यक्ष पप्पू मंडावी, युवा नेता रिंकू पाण्डेय, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निलेश नेगी, रवि धुरु,छोटू सोरी, रोशन रजक,संजीत पटेल, मौजुद उपस्तिथ रहे।

Express MPCG