मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय महाकुल समाज के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

जशपुर

दीपक विश्वकर्मा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अखिल भारतीय महाकुल समाज के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया।

सीएम ने पत्नी कौशल्या साय के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पारिजात का पौधरोपण किया।इसके बाद सभास्थल पर महाकुल यादव समाज ने मुख्यमंत्री को घी से तौलकर उनका सम्मान किया।मंच पर महाकुल समाज के जिलाध्यक्ष गणेश यादव पत्थलगांव विधायक गोमती साय भी उपस्थित हैं।

यादव समाज का आभारी रहूँगा जो सनातन धर्म को जागृत करने का प्रयास होता रहता है जिसके लिए समाज को बधाई देता हूँ.

मुझे कई चीजों से तौलकर मेरा सम्मान किया गया लेकिन पहली बार महाकुल समाज ने मुझे घी से तौलकर मेरा बड़ा सम्मान किया है।मैं कृतज्ञ हूँ.

मुख्यमंत्री अपने जशपुर प्रवास के दौरान तामामुण्डा कार्यक्रम में की घोषणा,,, महाकूल समाज के लिए तामामुण्डा के गृगोवर्धन मंडप जाने के लिए 25 लाख रुपये सीसी रोड़ की घोषणा,,,पत्थलगांव विधायक गोमती साय के मांग पर फरसाबहार में 10 लाख का सामुदायिक भवन व 12 लाख रुपये सीसी रोड़ की घोषणा किया,,,पथलगांव में लिंक कोर्ट खोलने की घोषणा किया अब पत्थलगांव में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी बैठेंगे।

बस्तर में हो रहे भाजपा नेताओं की हत्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है ओर डबल इंजन की सरकार है तब से नक्सलवाद के साथ लड़ाई मजबूत किए है लगातार नए नए सुरक्षा कैंप खोल रहे हैं. अभी 14 – 15 सुरक्षा कैम्प खोले है. जो 5 जिले है वहां सरकार की योजना नही पहुंचती है इसलिए वहां नियद नेलानार गोंडी भाषा मे है इसका हिंदी में आपका अच्छा गांव अब इस योजना के माध्यम से हमारी प्राथमिकता रहेगी कि इन 5 अतिसंवेदनशील जिलों में सरकार की योजनाओं की उनके बसाहट तक रोड़, बिजली, पानी , पक्का मकान जैसे मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाया जाएगा इसकी सुरुवात भी हो चुकी है।

Express MPCG