*अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बोर्ड परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर दिए शुभकामनाएं*

बालोद ,विनोद जैन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई मालीघोरी जिला बालोद द्वारा कल व आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम दिवस परीक्षा प्रारंभ होने पर स्कूल के सभी बोर्ड परीक्षा दिलाने वाले परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर व चॉकलेट बांटकर परीक्षा की बधाई दी साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।

*खराब पेपर से जीवन में कभी ना हों उदास क्योंकि परीक्षा फल या परिणाम तो बनते बिगड़ते रहते हैं लेकिन जीवन मात्र एक बार मिलता है इसलिए इसे खुलकर और खुशी से जिएं और कभी गलत कदम ना उठाएं*- *मनीषा राणा*

बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा गया कि परीक्षाओं में परीक्षा फल या परिणाम के अंक या आंकड़े बच्चों की प्रतिभा या उनके ज्ञान को नहीं आंक सकते इसलिए आप सभी निश्चिंत, स्वस्थ्य व शांत मन तथा मस्तिष्क से अपना परीक्षा पेपर लिखें और प्रतिदिन परीक्षा केंद्र में समय से 15 मिनट पूर्व अपनी उपस्थिति परीक्षा की समस्त आवश्यक सामग्री के साथ पहुंचे और साथ में पानी बोटल भी रखना ना भूलें परीक्षा केंद्र या प्रवेश पत्र में अंकित आवश्यक जानकारी को नजरअंदाज ना करते हुए जागरूक परीक्षार्थी का परिचय दें।इससे अवश्य ही जीवन में आप सभी को सफलता की प्राप्ति होगी और सभी गुरुजनों का आशीर्वाद व साथ बना रहेगा।आप सभी एक दूसरे की परीक्षा या जीवन में नकल करने की कोशिश न करें इसके बजाय स्वयं के व्यक्तित्व और लेखन को विस्तृत और स्पष्ट करने की कोशिश कीजिए एवं अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ते रहिए सफलता अवश्य ही आप सबके कदम से कदम मिलाकर साथ चलेगी।

Express MPCG