खेत मे मृतक अवस्था मे पड़ी मिली युवक की लाश, फरसगांव पुलिस जुटी जांच में

भरत भारद्वाज

फरसगांव – फरसगांव थाने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमगांव पारधीपारा के खेत मे शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की मृत अवस्था मे मिली है, उसके पास एक कीटनाशक दवाई का डिब्बा भी रखा हुआ है। स्थानीय सरपँच और ग्रामीणों ने आस पास पता करने पर मृतक की पहचान ग्राम कोटवेल निवासी राजेश शोरी पिता रैनु राम शोरी के रूप में हुई। स्थानीय सरपँच और मृतक के परिजनों के द्वारा थाने पहुँचकर घटना कि जानकारी दी है। फिलहाल मौत के कारण अज्ञात है, पोस्टमार्टम बाद ही मौत के कारणों का पता चला पायेगा। फरसगांव पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच विवेचना कर रही है ।

Express MPCG