
भरत भारद्वाज
फरसगांव – वनमंडल केशकाल अंतर्गत वन परिक्षेत्र बड़ेडोंगर और वन परिक्षेत्र फरसगांव के उपभोक्ता डिपो के वन धन केंद्र में 01मार्च शुक्रवार को क्षमता विकास कार्यक्रम अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का आयोजन जैव विविधता समिति को सुदृढ़ और कार्य क्षमता को बेहतर करने के लिए किया जा रहा है।
इस दौरान मास्टर ट्रेनर प्रीतम कौर, बड़ेडोंगर वन परिक्षेत्र अधिकारी नरेद्र मेश्राम, फरसगांव वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एस यादव , डिप्टी रेंजर श्रीमती सुशीला नेताम सहित वनरक्षक एवं अन्य जैव विविधता समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारणी सदस्य उपस्थित थे।
