भरत भारद्वाज
केशकाल – प्रदेश में बढ़ते हुए आपराधिक गतिविधि के विरोध में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा जिला प्रभारी सूरज कश्यप के निर्देशानुसार कोंडागांव युवा कांग्रेस अध्यक्ष कपिल नाग के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के द्वारा आज 01 मार्च शुक्रवार को केशकाल बस स्टैंड में छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कपिल नाग ने बताया कि आज सरगुजा से लेकर सुकमा तक अपराधी बेलगाम हो चुके हैं प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों से अहकार मचा हुआ है, कुनकुरी में अपराधी अपने आप को नक्सली बात कर पैसों की मांग कर रहे हैं , प्रतापपुर में 10 साल के बच्चे के अपहरण के बाद निर्मम हत्या कर दी गई और अपराधी अभी तक पुलिस के गिरफ्त से बाहर है , वहीं लखनपुर थाने में डीएसपी के साथ विधायक के रिश्तेदार के द्वारा धमकी देना उसके बाद डीएसपी का तबादला होना अपराधियों को संरक्षण देने की ओर इंगित करता है। जिसमें अपराधी के ऊपर कारवाई ना करते हुए एक जिम्मेदार पुलिस ऑफिसर को स्थानांतरण कर दिया जाता है। प्रदेश में फिर से 15 साल पुरानी वही चोरी लूटमार वाली स्थिति फिर से आ चुकी है बीजेपी सरकार में इसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है जिससे अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और प्रदेश लगातार बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं , इसके विरोध में आज युवा कांग्रेस केशकाल की टीम ने गृह मंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया है ।
इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कपिल नाग, जनपद उपाध्यक्ष गिरधारी सिंहा ,जिला पंचायत सदस्य प्रमिला मरकाम ,पूर्व पार्षद जितेंद्र रजक पार्षद पंकज नाग,आसिफ मेमन वरिष्ठ कांग्रेसीआई, टी सेल जिलाध्यक्ष रवि गोयल, एनएसयूआई प्रदेश सचिव वशिम मेमन , एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम राणा, अरमान मेमन जिलाध्यक्ष पंचायती राज संगठन कोण्डागांव खिलेश्वर सोरी , एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निलेश नेगी उपस्तिथ रहे ।
