यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
सरोना तहसील मुख्यालय के निकट ग्राम बालाजी देवरी में महानदी के निकट स्थित बालाजी शिव मंदिर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर भक्तों का तांता लगा रहा इस मौक़े पर मंदिर समिति के द्वारा खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया
। मंदिर पुजारी मनोहर नेताम ने बताया कि यह मंदिर महानदी के तट मे होने के कारण भक्ति सुबह 4 बजे से नदी में स्नान कर शिवलिंग में पूजा अर्चना करने आते हैं इस मंदिर पर हनुमान जी की अलौकिक मूर्ति भी है इसके आलावा प्रत्येक माह अमावस्या की रात 12 बजे विशेष पूजा होती है जो कई वर्षो से परंपरा बनी हुई है। इन सब कारणों के कारण माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं का भारी संख्या देखी जा रही है।
