विनोद जैन
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग राम गोपाल गर्ग के मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे साइबर प्रहरी अभियान के तहत बालोद जिला पुलिस अधीक्षक महोदय एस.आर. भगत जी के निर्देशन में तैयार साइबर प्रहरी रथ आज थाना देवरी अंतर्गत ग्राम सुरसुली मां नर्मदा मैय्या धाम मेला प्रांगण में जाकर लोगो को पाम्पलेट वितरण कर तथा लाउड स्पीकर के माध्यम से रिकार्डेड संदेश सुनाकर साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया तथा साइबर प्रहरी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया एवं इसकी महत्ता से भी अवगत कराया गया ग्रामीणों ने साइबर अपराध के बारे में उपस्थित आरक्षकों से जानकारी ली तथा इससे बचने के उपायों को भी ध्यान से सुना ज्ञात हो कि लगातार हो रहे सायबर ठगी से लोगो के मेहनत के पैसे ठगों द्वारा अनेक लोक लुभावनी बातों में फंसाकर निकाल लेते हैं जिससे ग्रामीण जन परेशान रहते हैं तथा लोक लिहाज के डर से इस अपराध की जानकारी भी छुपाते रहते हैं
