नरसिहपुर
आशीष कुमार दुबे
करेली । आज प्रमोद कुमार स्वामी स्टेशन प्रबन्धक करेली, जो कि स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरित होकर नरसिंहपुर से करेली आ गए है! EXPRESS MP CG NEWS के संवाददाता आशीष दुबे ने साक्षात्कार लिया ! प्रमोद जी एक साहित्यकार भी हैं, जिन्होंने गीत, ग़ज़ल, नज़्म, कहानियां लिखी हैं! अभी तक इनके तीन एकल संग्रह तथा नौ साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं! पत्र पत्रिकाओं में इनकी रचनायें प्रकाशित होती रहती हैं! कवि के साथ साथ प्रकृति के चितेरे, गरीबों के मददगार, एवं लोगों के लिए सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहने वाले प्रमोद जी एक गंभीर तथा सरल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं! जिनको रेल्वे में भी चार बार मंडल रेल् प्रबन्धक द्वारा, एक बार, विजिलेंस विभाग द्वारा तथा तीन बार संरक्षा विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जा चुका है! रेल्वे के राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका प्रगति पथ में भी इनकी कविताएँ, लेख, लघु कथा प्रकाशित हो चुकी हैं! राजभाषा विभाग द्वारा भी इनको सम्मानित किया जा चुका है! प्रभा श्री पब्लिकेशन द्वारा इनकी एकल काव्य रचनाये, “सुख-चैन नदी के किनारे ” एवं” देवपुरी के दर से ” तथा “स्वामी की कहानियां ” प्रकाशित किए गए हैं!प्रभा श्री पब्लिकेशन द्वारा इन्हें अब तक ग्यारह बार सम्मानित किया जा चुका है! 2019 और 2024 में बालीवुड के मशहूर गीतकार समीर अनजान जी द्वारा इनकी एकल किताबों का विमोचन किया जा चुका है! नरसिंहपुर जिले में एक से एक प्रतिभाएं हैं, ये उनमे से एक हैं!
