शाहील हुसैन

जिले में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत उपसंचालक कृषि डीपी तांडे के मार्गदर्शन में जिले के 377 ग्रामों में शिविर लगाकर किसानों का पंजीयन करने का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के तहत केसीसी कार्ड के साथ पीएम किसान योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों का पंजीयन भी किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक केसीसी निर्माण हेतु कुल 9227 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 9041 को पात्र पाते हुए उनके के लिए किसान क्रेडिट कार्ड निर्माण हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इसके अतिरिक्त पीएम किसान योजनांतर्गत कुल 9356 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें 8670 पात्र हितग्राहियों का योजनांतर्गत पंजीयन किया गया। इसके अंतर्गत केसीसी योजनांतर्गत कोण्डगांव विकासखण्ड में आयोजित 105 शिविरों के माध्यम से 2163, फरसगांव विकासखण्ड में आयोजित 69 शिविरों के माध्यम से 770, माकड़ी विकासखण्ड में आयोजित 77 शिविरों के माध्यम से 731, केशकाल विकासखण्ड में आयोजित 74 शिविरों के माध्यम से 1067, बड़ेराजपुर विकासखण्ड में आयोजित 52 शिविरों के माध्यम से 4496 पात्र हितग्राहियों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी। कलेक्टर द्वारा किसानों को कृषि आदानों की प्राप्ति एवं कृषि के लिए ब्याज मुक्त ऋण हेतु सुविधा की उपलब्धता हेतु शत प्रतिशत किसानों हेतु केसीसी निर्माण के निर्देश दिये हैं। जिसके अंतर्गत अभियान का संचालन किया जा रहा है।
