*उमरिया कोतवाली पुलिस ने महिमार गांव से रेत का अवैध परिवहन करते ट्रेक्टर को किया जप्त*

दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग और पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है। इसी दौरान थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों के द्वारा रेत माफियाओं पर कार्यवाही करते हुए उमरिया जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर की दूरी महिमार गाँव के पास से अवैध तरीके से रेत रखकर परिवहन करते ट्रैक्टर को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। कोतवाली प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया है की मुखबिर के द्वारा सूचना मिली थी की ट्रेक्टर क्रमांक MP-54-AA2854 नदी से बिना टी पी के रेत लोडकर उमरिया की तरफ आ रहा है जिसके बाद स्टॉफ के द्वारा अवैध रेत पर कार्यवाही करते हुए ग्राम महिमार से अवैध तरीके से रेत रखकर परिवहन करते ट्रैक्टर क्रमांक MP 54 AA2854 को पकड़ कर वैधानिक कार्यवाही करते हुए कोतवाली मे खड़ा कराया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही की जा रही है