बिरसिंहपुर पाली
दीपक विश्वकर्मा
यह बातें आपको सुनने में जरूर बुरी लग सकती हैं लेकिन यह सच्चाई के रूप में हमारे सामने आ रही है। अगर आपको गांजा पीने का सौक है तो आपको पाली मे थाना के पास सबसे उपयुक्त स्थान है,ऐसा बच्चों सहित बड़े बूढ़े की जुबान पर इन दिनों चल रहा है। वहीं क्षेत्र में इन दिनों पाली क्षेत्र का नाम गांजा के लिए सुर्खियों में रहता है।माता के दरबार से जाने वाले यह शहर इन दिनों नशे की भेंट चढ़ रहा है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे हुए बैठा है। न जाने क्यों पर
प्रशासन उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है यह किसी का डर है या तो फिर कुछ और यह जानकारी अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।जी हां हम बात कर रहे हैं इस गांजे के व्यापार की जहां गांजे की व्यापार में एक महिला ही नहीं बल्कि उसका पूरा परिवार संलिप्त है ऐसा हम नहीं कह रहे हैं ऐसा थाना में दर्ज रिपोर्ट बता रही है। एक महिला जिससे सभी पुलिसकर्मी भी परेशान है क्योंकि वह उनकी भी शिकायत करने एसपी मैडम के पास पहुंच जाती है। इसी में एक कहावत फिट बैठती है चोरी ऊपर से सीना जोरी। यानी चोरी तो वह खुद करती है लेकिन फिर भी उसकी अकड़ तो देखिए कि वह एसपी के पास उन्हीं के पुलिसकर्मियों की शिकायत करने पहुंच जाती है। वही मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसकी बेटी तथा उसके पति के विरुद्ध भी थाने में प्रकरण दर्ज हैं लेकिन फिर भी पता नहीं क्यों पुलिस या राजस्व विभाग सहित विभिन्न अमले उस पर कार्यवाही नहीं कर रहे हैं।
वहीं वार्डवासियों का कहना है कि नशेड़ियों का जमघट यहां दिनभर लगी रहती है जिससे हम सभी को डर सताता है और इस बात की जानकारी सभी विभाग को है लेकिन न जाने कार्यवाही क्यों नहीं हो रही है।
