*राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सम्बलपुर का जिला संगठक एस बी कन्नौजे ने किया निरीक्षण*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोंडागांव के कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सी के कोर्राम एवम् शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर के कार्यक्रम अधिकारी श्री मन्ना राम नेताम के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 12 फरवरी से 18 फरवरी 2024 तक आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम सम्बलपुर में जिला संगठक श्री शशिभूषण कन्नौजे ने शिविर के पांचवे दिवस पर दिनांक 16 फरवरी 2024 को बौधिक कार्यक्रम के दौरान निरीक्षण किया, एवम् स्वयंसेवकों को शिविर एवम् रासेयो से संबंधित तथा “नशामुक्ति के लिए युवा” थीम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी भी दिया और बताया कि राष्ट्र के निर्माण में रासेयो के स्वयंसेवकों का बहुत बड़ा योगदान होता है, इसी अवसर पर रासेयो के विशेष सलाहकार श्री हनी चोपड़ा भी उपस्थित रहे, उन्होंने भी स्वयंसेवकों को बहुत सारी जानकारियां दिया। जिला संगठक के निरीक्षण के दौरान शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव के वरिष्ठ स्वयंसेवक तिलक दास, मुकेश पोयाम,अजीत कुमार, जिगेश कोमरे एवम् देवेंद्र सेठिया उपस्थित रहे और स्वयंसेवकों को सोशल मीडिया, समय प्रबंधन, शिविर के नियम जैसे बहुत सारी जानकारियां प्रदान किया।