उमरिया
दीपक बिशवकर्मा
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत संचालित रॉयल गेस्ट हाउस मे संदिग्ध परिस्थितियों मे पर्यटक का शव मिलने से इलाके मे फैली सनसनी रॉयल गेस्ट हाउस के मैनेजर की शिकायत पर ताला पुलिस पहुंची मौके पर मर्ग कायम कर जांच मे जुटी है ।
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत संचालित रॉयल गेस्ट हॉउस मे कोरबा के पर्यटक प्रतीक दास संत का शव संदिग्ध परिस्थितियों मे मिलने से इलाके मे सनसनी फ़ैल गई है रॉयल गेस्ट हॉउस के मैनेजर डेनियर विसमार्क की शिकायत पर बांधवगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को कब्जे मे लेकर मर्ग कायम कर जांच मे जुटी है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत पर्यटक गेस्ट हॉउस मे नग्न अवस्था मे मिला है फिलहाल पर्यटक के मृत होने के कारण अभी अज्ञात है बांधवगढ़ चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने बताया है की मृत पर्यटक 12 फरवरी से रॉयल गेस्ट हाउस मे रुका था जिसका शव पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पर्यटक के मौत के कारणों का खुलासा हो पायेगा
