विनोद जैन
इस साल बसंत पंचमी का पर्व आज मनाया जा रहा है। बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन से बसंत ऋतु का आगमन होता है, जो सभी ऋतुओं का राजा है। बसंत पंचमी के 40 दिन बाद होली का पर्व मनाया जाता है, इसलिए बसंत पंचमी से होली के त्योहार की शुरुआत मानी जाती है हर मोहल्ले गली चौक चौराहे में जहां होली जलाई जाती है वहां आज के दिन विधि विधान से पूजा अर्चना कर अरंडी के पेड़ को गड़ाया जाता है इस दिन से युवा और बच्चे होलिका दहन की तैयारीबमे लकड़ी एकत्रित करने लग जाते हैं बसन्त ऋतु जे आगमन के कुछ दिनों बाद से नगाड़ा की थाप सुनाई देने लगती है युवा बुजुर्ग मिलकर फाग गीत गाकर मस्ती में झूमते नजर आते हैं आज पुराना बस स्टैंड बुधवारी बाजार मोखला माझी मंदिर पाण्डेपारा टिकरा पारा संजय नगर शिकारी पारा आदि जगहों पर अरंडी का पेड़ गड़ाया गया पुराना बस स्टैंड कला निकेतन समिति के सदस्य शरद अग्रवाल तरुण बड़तीया लालचंद नूनीवाल बल्लू दुबे दीपक साहू राज सोनी रमन टुवानी नारायण मिश्रा संदीप राजपूत आशु कौशिक हितेश साहू पुष्कर देशमुख यश कौशिक जीत यदु सचिन यादव आदि युवा इस अवसर पर उपस्थित रहे
