विनोद जैन
बालोद शहर को विभिन्न जिलों से जोड़ने और जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के आवागमन का प्रमुख मार्ग तांदुला नदी पुल रामघाट के बेहद जर्जर अवस्था को लेकर शासन प्रशासन के जिम्मेदारों का ध्यानाकर्षण कराने शिवसेना पार्टी संगठन बालोद द्वारा आज सांकेतिक प्रदर्शन किया गया। 
जिले का यह प्रमुख मार्ग तांदुला सेतु प्रशासन के अड़ियल रवैये से जर्जर हो गया है, सेतु में जगह जगह भयंकर गढ्ढे हैं,इस सड़क के सरिया छड़ निकलकर बाहर आ गये हैं महिनों से यही हाल बेहाल है परंतु प्रशासनिक लाचारी देखिये इधर गढ्ढों के ऊपर प्रशासन के चेहरे खिल रहे हैं वहीं आम राहगीर जान हथेली पर लेकर चल रहे!
शिवसेना जनहित के मुद्दों को लेकर सदैव सक्रिय रहती है आज हमने प्रशासन को निवेदन ज्ञापन सौंपा है आगे यह सड़क पुल पुलिया अतिशीघ्र दुरुस्त नहीं होते हैं हम उग्र प्रदर्शन करेंगे।
