*जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर ठगी और नशा मुक्ति को लेकर पुलिस विभाग लोगो को कर रही जागरूक,,,,लोगो ने की सराहना*

 

विनोद जैन

गुण्डरदेही के वेद कम्प्यूटर सेंटर में जाकर उपस्थित छात्र/छात्राओं को महिला संबंधी अपराध एवं सायबर ठगी तथा नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। ज्ञात हो कि पुलिस विभाग द्वारा जिले के गांव गांव में जाकर महिलाओ तथा स्कूली बच्चो को जागरूक किये जाने अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं साइबर ठगी के मामले में नए नए पैतरे अपनाकर ठग लोगो से पैसा ऐंठ रहे हैं ऐसे में पुलिस विभाग लगातार जागरूकता का काम कर रही है महतारी वन्दन योजना और उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलाने के नाम से भी ठग अब फोन करने लगे हैं जिसके बाद ओटीपी मांगकर लोगो के खाते से पैसा उड़ा रहे हैं