*पहाड़ से क़ई फिट नीचे गिरी दो कार,पर्यटन स्थल से वापस आ रहे थे सैलानी*

दीपक विश्वकर्मा

सड़क हादसे में दो कार पहाड़ी के नीचे जा गिरी है,जिसमे दोनो कारों के परखच्चे उड़ गए है।इस घटना में आधे दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है।रविवार की देर रात हुई इस घटना के बाद कार में सवार घायलों को वहन से बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया है,जहाँ फिलहाल घायल इलाजरत है।बताया जाता है कि उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत पर्यटन स्थल बड़ी तुमी के करींब गांधी ग्राम तिराहा के पास मौजूद मोड़ पर कार क्रम एमपी 18 सी 7665 पहाड़ी पर चढ़ रही थी,तभी विपरीत दिशा से दूसरी कार आ गई,जिसमे दोनो कार अनियंत्रित हुई और पहाड़ी से क़ई फिट नीचे जा गिरी है।इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए है,वही आधे दर्जन के करींब लोगों के घायल होने की खबर है।