पैरोल से फरार बंदी को जेल सुरक्षा टीम ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर। केंद्रीय जेल नरसिंहपुर में धारा 302 हां.ध. के तहत आजीवन कारावास की सजा भुगत रहा बंदी घनश्याम पिता तुलाराम परतेती छिंदवाड़ा निवासी बर्ष 2020 से पैरोल का लाभ ले रहा था दिनांक 25- 1 -2024 को 15 दिवस पैरोल पर जेल से रिहा किया गया था। उसे नियत दिनांक 09-02-24 को जेल वापस होना था लेकिन उक्त बंदी अपने निर्धारित समय पर जेल से दाखिल ना होकर पैरोल से फरार हो गया । बंदी समय पर जेल दाखिल ना होने से जेल अधीक्षक अजमेर सिंह ठाकुर ने तत्काल एक्सन लेते हुए उसे पकाडने के लिए जेल सुरक्षा टीम गठित कर जेल अधीक्षक के निर्देशन में जेल सुरक्षा टीम ने 24 घंटे के अर्थक प्रयास के बाद बंदी को गृह ग्राम पानाथावड़ी माल तहसील विछुआ से पकड़कर अपने कब्जे में किया । और 24 घंटे के अंदर ही जेल प्रवेश कराया । बंदी को पुनः पकड़कर वापिस जेल दाखिल कराये जाने में जेल के होनहार प्रहरी अतुल दुबे एवं शंशाक पांडे प्रहरी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। उनके द्वारा कैदी के गृह निवास पहुंचकर फरार बंदी के घर की घेराबंदी कर अपने अथक प्रयास एवं सूझबूझ दिखाते हुए कैदी को पकड़ने में सफल रहे । बंदी को दिनांक 10-02-2024 को रात्रि में केंद्रीय जेल नरसिहपुर दाखिल कराया । उक्त साहसी एवं सराहनीय कार्य के जेल अधीक्षक महोदय ने कैदी को पकड़वाने वाले दोनों प्रहरियों को प्रशंसा पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई।