यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
आज दिनांक 11 फरवरी को हम सबके प्रेरणास्रोत ,जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय के प्रणेता परम् सम्मानीय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) कमल सदन भाजपा जिला कार्यालय अलबेला पारा कांकेर में मनाया गया
जहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प व पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई व उनके विचारों को सभी अपने जीवन में आत्मसात करने कि बात कही गई साथ ही जिन पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बुथ मे गांव चलो घर चलो अभियान का दायित्व दिया गया है वे सभी अपना दायित्व पूर्ण समय से पूर्ण कर लेवे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल के प्रभारी जिला महामंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष दीपक खटवानी, कोषाध्यक्ष राजा देवनानी, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री विजय मंडावी, जिला मंत्री निर्मला नेताम, सुषमा गंजीर, मंडल महामंत्री गिरधर यादव, उपाध्यक्ष नीलू तिवारी, मंत्री राकेश शर्मा व कार्यकर्ता उपस्थित थे
