विनोद जैन

छत्तीसगढ़ शासन मुख्य सचिव कार्यालय के निर्देशानुसार शासन के विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं हितग्राहियों को लाभान्वित करने हेतु *विकसित भारत संकल्प यात्रा*” का कार्यक्रम आज बालोद नगर में आयोजित किया गया था जिसका प्रथम कैम्प बुधवारी बाजार मे प्रातः 8:00 बजे से 12:00 बजे तक करना था भारत संकल्प विकास यात्रा के द्वितीय चरण में नगर के हृदय स्थल गांधी भवन में नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा शिविर हेतु कुछ विभाग द्वारा हितग्राहियों के सुविधा हेतु विभिन्न योजनाओं के टेबल लगाए गए थे परंतु आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना का विभागीय टेबल 11 बजे तक नही लग पाने से कार्ड बनवाने हितग्राही भटक रहे थे इसकी जानकारी वहां उपस्थित कर्मचारियों से ली गयी तब उन्होंने इस शिविर के डेय नोडल अधिकारी से बात करने को कहा परन्तु लगभग 11 बजे तक डेय नोडल अधिकारी सलीम सिद्दकी शिविर स्थल पर उस्थित नही थे जिसकी शिकायत लोगो ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की बाद में आनन फानन में नोडल अधिकारी शिविर स्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों पर अपना गुस्सा दिखाते नजर आए इस पर वहां उपस्थित पूर्व एल्डरमेन विनोद जैन ने नोडल अधिकारी से कहा कि आप समय से नही आये हैं और अभी आकर अपने अधिनस्त कर्मचारियों पर गुस्सा क्यो दिखा रहे हैं बात बढ़ ना जाये ऐसा जान उपस्थित कर्मचारियों और नागरिकों ने बात को सम्भहाला और दोनों को शांत रहने मनाते रहे विश्वस्त सूत्रों से जानकारी अनुसार नगर पालिका के व्हाट्सअप ग्रुप में भी नोडल अधिकारी के नही आने की जानकारी किसी कर्मचारी ने पहले ही दे दी थी जिसके बाद नोडल अधिकारी आते ही उक्त कर्मचारी पर काफी आक्रोशित हो गए अन्य कर्मचारियों के कहने पर वह शांत हुए
