. मनेन्द्रगढ़ जिला (एमसीबी)
दीपक विश्वकर्मा

भारतीय जनता पार्टी जिला मनेन्द्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को पूरे जिले भर में समर्पण दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल केशरवानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल जी के अंत्योदय के सपने को विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता एवं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों का कल्याण कर अनेक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के माध्यम से कर रहे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशानुसार सभी मंडलो एवं बूथ स्थानों पर पं.दीनदयाल जी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण के पश्चात उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के द्वारा उद्बोधन दिया जायेगा। इसके साथ ही मोदी सरकार के गरीब कल्याण के कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जायेगी।
वंही भाजपा जिला कार्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग 43 “अटल कुंज” में सुबह 11 बजे जनसंघ के संस्थापक सदस्य, अंत्योदय के प्रणेता परम् सम्मानीय पं दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि (समर्पण दिवस) मनाया जायेगा।
