*हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल खदान बिलासपुर में स्कूल के अभिभावकों के लिए एक संगोष्ठी सेमिनार का हुआ आयोजन*

बिलासपुर, रिपुदमन सिंह बैस 

*अभिभावकों के लिए संगोष्ठी सेमिनार का हुआ आयोजन*

10 फरवरी 2024 शनिवार को विद्यालय हॉली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाल खदान बिलासपुर में स्कूल के अभिभावकों के लिए एक संगोष्ठी सेमिनार का आयोजन किया गया । जिसमें अतिथि वक्ता परिवेश तिवारी टी.आई. बलौदा बाजार जिन्होंने कानूनी नियमों एवं उनके उल्लंघन के विषय से अवगत करवाया ,साथ ही बच्चों के प्रति सोशल मीडिया का गलत उपयोग उनके प्रभाव आज उनके जीवन में कितना अहम भूमिका निभा रहे है, उसके प्रति माता-पिता को जागरूक किया बच्चो के साथ हर छोटी बडी विषय पर चर्चा करते रहना एवं उनके साथ मित्रवत व्यवहार करके उनकी हर समस्या का समाधान करना बताया।

दूसरी अतिथि वक्ता श्रीमती मनीला तिग्गा जो वर्तमान में मस्तुरी शासकीय चिकित्सा में सहायक चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने बच्चों के खानपान से लेकर बढ़ते हुए बच्चों की मानसिक एवं शारीरिक बदलाव पर विशेष जानकारी प्रदान किया एवं बच्चों को किस तरह साफ सफाई से रहकर अपने आप को बीमारी से दूर रहने की सलाह दी ।

तीसरे अतिथि वक्ता फादर सलीन जो वर्तमान में भारत माता इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्रधानाचार्य हैं उन्होंने बच्चों के मानसिक विकास के विषय पर अपने विचार साझा किया उन्होंने बताया कि कैसे बच्चों के मानसिक विकास का हम माता-पिता को ख्याल रखना चाहिए एवं उसके हर एक क्षेत्र में उनकी मदद करनी चाहिए बच्चों के साथ किया गया हर अच्छा बुरा व्यवहार उनके बनने एवं बिगड़ने में माता पिता की जिम्मेदारी होती हैं एवं किस तरह से उन्हें अच्छी बुरी आदतों से अवगत करवा कर बुरी संगति से बचाया जा सकता है यह सब अच्छी जानकारियां उन्होंने अभिभावकों के साथ अपने विचार को रखा जो बहुत ही सराहनीय रहा ।

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं माता-पिता के बीच अच्छी तालमेल को बनाए रखने एवं सही जीवन शैली का विकास करना हैं । अभिभावको ने अपनी आज के सेमिनार में अपनी उपस्थिति देकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया ।जिसमे संस्था की प्रधानाचार्य डॉ सिस्टर क्लेरिटा डिमेलो द्वारा यह जागरूक पहल बहुत ही सराहनीय रहा। जो विद्यालय के अभिभावकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण एवम सहायक होगा । इस अवसर पर संस्था प्रमुख ने इस तरह के संगोष्ठी का आयोजन भविष्य में करने की बात कही ।