भरत भारद्वाज
कोंडागांव – अखिल भारतीय बंजारा समाज जिला कोंडागांव के तत्वावधान में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बंजारा समाज के धर्म गुरु सन्त श्री सेवालाल महाराज की जयंती 15 फरवरी को कोंडागाँव नगर के चौपाटी मैदान में मनाई जाएगी । बंजारा समाज के कोंडागांव जिला अध्यक्ष लोकनाथ राठौर ने बताया कि इस आयोजन में समाज के लोगो द्वारा नगर में शोभयात्रा, बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,समाज के युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने के लिए समाज के लोगो से अपील किया गया है ।
