रायपुर,
रिपुदमन सिंह बैस
राजधानी से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा विशेष बल आरपीएसएफ का एक सर्विस हथियार गलती से चल जाने के कारण एक जवान की मौत हो गई। इस हादसे में एक यात्री घायल भी हो गया है। घटना सुबह करीब छह बजे हुई, जब एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में आरपीएसएफ की एक टीम एस्कॉर्ट ड्यूटी के बाद सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन से उतर रही थी।
रायपुर रेलवे स्टेशन मे खड़ी सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चलने का मामला सामने आया है। इस फायरिंग में आरपीएफ RPF के एक जवान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य यात्री भी घायल हो गए हैं। ये घटना रायपुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6 बजे हुई है। वहीं जानकारी के मुताबिक, आरक्षक का नाम दिनेश चंद है। ट्रेन में सवार एक यात्री मोहम्मद दानिश को भी गोली लगी है। फिलहाल दानिश का रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस जांच में जुट गई है। स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर सुबह करीबन 6 बजे कोच नंबर S2 से उतरते समय आरपीएसएफ बल सदस्य आरक्षक दिनेश चंद्र के बंदूक से एक्सीडेंटल फायर हुआ। इस हादसे में दिनेश चंद के सीने पर गोली लगी। उपर बर्थ में नवरोजाबाद निवासी मोहम्मद दानिश और साइड में उसके पिता सोए हुए थे। गोली चलने की आवाज से दोनों उठे और देखा कि मोहम्मद दानिश के पेट में भी गोली लगी है। जिसके बाद जवान और मोहम्मद दानिश को रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान जवान दिनेश चंद्र की राम कृष्ण केयर हास्पिटल में मृत्यु हो गई। वहीं दानिश की हालत स्थिर है।
