*”गांव चलो अभियान ” में जी जान से जुटे पप्पू मोटवानी,,,*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेरब । भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष तथा काँकेर के सांसद मोहन मंडावी के प्रतिनिधि अजय पप्पू मोटवानी इन दिनों “गांव चलो अभियान ” में जी जान से जुटे हुए हैं ; जो 4 फरवरी से समस्त प्रदेश में चलाया जा रहा है। इस अभियान में अजय पप्पू मोटवानी को जनकपुर वार्ड क्रमांक 1 ,श्यामा नगर, का प्रभार सौंपा गया है, जिसे वे दिन-रात एक कर पूरी ज़िम्मेदारी से सफल बनाने हेतु जुटे हुए हैं । वे अपने प्रभार क्षेत्र में घर-घर जाकर निवासियों को केंद्र सरकार की अब तक की उपलब्धियां बता रहे हैं और भविष्य में शुरू होने वाली योजनाओं की रूपरेखा तथा उसके जनकल्याणकारी लाभों का वर्णन भी सरल हिंदी तथा छत्तीसगढ़ी भाषा में क्षेत्र वासियों को समझा रहे हैं । सन् 2024 के लोकसभा चुनाव में अब मात्र दो माह का समय ही शेष है तथा चुनावी दृष्टिकोण से भी “गांव चलो अभियान” भाजपा के लिए अति आवश्यक है , जिसका पूर्ण ध्यान रखते हुए अजय पप्पू मोटवानी आम जनता में उपलब्धियों तथा योजनाओं का प्रचार कर ही रहे हैं, साथ ही नौजवान मतदाताओं को भी मतदान हेतु प्रेरित कर रहे हैं । उन्हें छत्तीसगढ़ की नई विष्णु देव साय सरकार की योजनाओं का लाभकारी विवरण भी बता रहे हैं, जैसे धान खरीदी पर 2 वर्ष की बक़ाया बोनस रकम का एकमुश्त भुगतान ,धान की रिकॉर्ड खरीदी, महतारी वन्दन में 80 लाख महिलाओं को 12,000/ वार्षिक देने का निर्णय, पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच, तेंदूपत्ता रेट ₹5500/ प्रति मानक बोरा ,18 लाख छत्तीसगढ़ी परिवारों को पक्की छत , रामलला दर्शन योजना आदि के विषय में अजय पप्पू मोटवानी द्वारा अपने प्रभार क्षेत्र के स्त्री- पुरुषों -नौजवानों- बुजुर्गों ,सभी को विस्तार से जानकारी दी जा रही है । साथ ही सिकलसेल उन्मूलन ,नल- जल योजना,ग्राम ज्योति विद्युतीकरण, अटल पेंशन योजना, जनधन योजना, आयुष्मान कार्ड योजना, महिलाओं को मुफ़्त गैस कनेक्शन आदि के विषय में भी अजय पप्पू मोटवानी द्वारा क्षेत्र वासियों को घर-घर जाकर उपयोगी कल्याणकारी जानकारी प्रदान की जा रही है । दोपहर के भोजन का प्रबंध भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अखिलेश जी के यहां किया जाता है। “गांव चलो अभियान ” में क्षेत्र एवं वार्ड के नौजवान, बुजुर्ग और माताएं- बहनें, सभी पप्पू जी का बड़े उत्साह से साथ दे रहे हैं। इस अभियान में अजय पप्पू मोटवानी जी को सहयोग देने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में धर्मेंद्र देव, रामेश्वर टांडिया, करण नेताम ,अखिलेश साहू , पलाश देहारी ,श्रीमती गीता ध्रुव ,सावित्री यादव, श्रीराम पटेल, प्रिया ध्रुव ,लूनकरण ठाकुर आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।