कांग्रेस पार्टी की न्याय यात्रा  राहुल गांधी की मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पड़ोसी राज्य उड़ीसा से होकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती ग्राम रेगालपाली पहुंची

रायगढ़

कांग्रेस पार्टी की न्याय यात्रा

राहुल गांधी की मणिपुर से महाराष्ट्र तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पड़ोसी राज्य उड़ीसा से होकर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती ग्राम रेगालपाली पहुंची

,जहाँ राहुल गांधी के स्वगात के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री व विधायक मौजूद सभा स्थल में उपस्थित रहे। राहुल गांधी का किया गया भव्य स्वागत, स्वागत के बाद राहुल गांधी सभा स्थल पहुंचे,यहां हजारों की संख्या में लोग राहुल गांधी को सुनने पहुंचे,सभा में ओड़िसा के पी सी सी चीफ  शौरभ प्रधान ने छत्तीसगढ़ के पी सी सी चीफ दीपक बैज को झंडा शौप यात्रा को आगे के लिए रवाना किया,  वही सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहाँ के लोगों के साथ बहुत अन्याय हो रहा है ,आज बीजेपी यहाँ डर और नफरत फैला रही है ,और कांग्रेस पार्टी ऐसी है जो देश को जोड़ना चाहती है वही आज की सरकार देश को तोड़ने में लगी है, आज की सरकार गरीब जनता और पिछड़े हुए आदिवासी को लूटने में लगी है,जीएसटी को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा है,साथ ही राहुल गांधी ने यहाँ जातीय जनगणना को लेकर भी केंद्र पर हमला बोला , राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के बाद दो दिन के लिए यहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जो कि फिर 11 फरवरी2024 को रायगढ़ के गांधी प्रतिमा से पुनः राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रारंभ करेगें वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जितने भी कार्यकता है दो दिन के लिए रायगढ़ में रुकेंगे ।