नरसिहपुर
आशीष कुमार दुबे
गोटेंगांव। उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के ब्यापार, अबैध शराब के कारोबार पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने, गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मं जिले में “आपरेशन प्रहार” चलाया जाकर जिले के विभिन्न थानों में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है।
➡️ 07 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी थाना गोटेगांव पुलिस की गिरफ्त में :- पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन जिले में गुण्डा एवं बदमाशों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना गोटेगंब पुलिस द्वारा घेराबंदी तेज कर दिनांक 05.02.2024 को आरोपी कृष्णा राज चौधरी पिता शंभूराज चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पटेल वार्ड गोटेगांव थाना जिला नरसिंहपुर को गिरफ्त में लेकर उसके कब्जे से एक 07 ग्राम स्मैक जप्त करने में सफलता प्राप्त हुयी है। आरोपी कृष्णा राज चौधरी पिता शंभूराज चौधरी से पूछताछ कर मेमोरंडम लेख की गई जिसने नया बाजार गोटेगांब के बिष्णु काहर से अवैध मादक पदार्थ स्मैक खरीदना बताया गया जो आरोपी विष्णु काहर निबासी नया बाजार गोटेगांव एवं आरोपी कृष्णा राज चौधरी पिता शंभूराज चौधरी उम्र 19 वर्ष निवासी पटेल बार्ड गोटेगांव थाना जिला नरसिंहपुर में अपराध क्रमांक धारा 106/2024 धारा 8/21, 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने पर अपराध धारा सदर का पंजीबद्ध किया जाकर कार्यबाही की गयी है। आरोपी को माननीय न्यायालय नरसिंहपुर के समक्ष पेश किया गया है।
➡️ आरोपी की गिरफ्तारी में इनकी रही मुख्य भूमिका:- थाना गाटेगांव अंतर्गत अबैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में अति. पुलिस अधीक्षक नागेन्द्र पटेरिया, एसडीओपी भावना मराबी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी, गाटेगांव सुभाष बघेल, उनि. दिलीप सिंह, उनि बिजय धुर्वे, आरक्षक जितेन्द्र राणा, आरक्षक पंकज द्विवेदी की मुख्य भूमिका रही है।
